February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संदिग्ध हालातों में फैक्ट्री श्रमिक झुलसा

रूद्रपुर। आज दोपहर सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री का श्रमिक संदिग्ध रूप से झुलस गया। कम्पनी के बाहर उसे गंभीर हालत में पड़ा देख राहगीरों ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां उसकी हालत चिंताजनक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर किया। जानकारी के अनुसार आज दोपहर राह गुजरते लोगों ने सिडकुल स्थित फैक्ट्री के बाहर सड़क किनारे लेटा देखा। लोगों ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों का कहना है कि श्रमिक करीब 60 प्रतिशत झुलस चुका है और उसकी हालत बेहद चिंताजनक है। श्रमिक ने अपना नाम दयाल बताया। इधर कुछ लोगों का कहना है कि दयाल ने फैक्ट्री के आगे अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर खुद को आग के हवाले किया है जिसकी अभी पुष्टि नहीं हो पायी है। इधर जब सिडकुल चैकी पुलिस से सम्पर्क किया तो उन्होंने घटना से अनभिज्ञता जतायी। इधर जिला चिकित्सालय की ओर से पुलिस को सूचना प्रेषित कर दी गयी है। समाचार लिखे जाने तक श्रमिक की हालत चिंताजनक बनी हुई थी और चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *