February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी पहुंचे देहरादून, किया मंथन

देहरादून। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिये भाजपा हाईकमान सक्रिय हो गया है। आज दोपहर भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी थावर चंद्र गहलौत प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंच गये है। यहां प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत , राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिवप्रकाश समेत कई दिग्गजों की मौजूदगी में प्रदेशचुनाव प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान गहलौत ने सभी नेताओं को एकजुट होकर जनता के बीच जाने और केंद्र सरकार की नीतियों का प्रचार करने के निर्देश दिये साथ चुनावी रणनीति को लेकर व्यापक मंथन किया गया। चुनाव प्रभारी के समक्ष पार्टी के पदाधिकारियों ने चुनाव प्रचार के साथ ही प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों पर दावेदारों के नामों को लेकर भी मंथन किया गया। बताया जा रहा है कि आज प्रदेश चुनाव प्रभारी के साथ अहम बैठक को लेकर दोवेदारों के नामों को भी फाईनल रूप दिया जा सकता है जबकि प्रत्याशियों की घोषणा नामाकन तिथि तक हो सकती है। बैठक में गहलौत ने साफ किया पार्टी में मजबूत और कर्मठ कार्यकर्ताओं को तबज्जो दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *