Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सैकड़ों लीटर अवैध शराब बरामद

रूद्रपुर। एसएसपी के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत चलाए गए अभियान में कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा एसएसआई कमलेश भट्टð के नेतृत्व में ग्राम अर्जुनपुर व रायपुर क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए सैकड़ों लीटर अवैध शराब जब्त कर कई भट्टियां तोड़ हजारों लीटर लाहन नष्ट कर दिया। इस दौरान तमाम शराब तस्कर मौके से फरार हो गये। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अर्जुनपुर, रायपुर, बिंदुखेड़ा क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी की जहां पुलिस ने 450लीटर अवैध शराब जब्त की और मौके पर शराब बनाने की 9 भट्टियां और 35हजार लीटर लाहन नष्ट कर दिया तथा शराब बनाने के कई उपकरण जब्त कर लिये। इस दौरान शराब कारोबारी मौके से फरार हो गये। पुलिस ने बिंदुखेड़ा निवासी शेर सिंह पुत्र मंगत सिंह, रायपुर निवासी कुलवंत सिंह पुत्र माखन सिंह और अर्जुनपुर निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र मक्खन सिंह, बलविंदर सिंह पुत्र मदन सिंह, कुलवंत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह, बंटी पुत्र मलूक सिंह, वीरेंद्र सिंह पुत्र जगीर सिंह, मुख्त्यार सिंह पुत्र मंशा सिंह और बलविंदर सिंह पुत्र इकबाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। छापेमारी टीम के दौरान एसआई गंगाराम गोला, कां- गणेश पांडे, प्रकाश चंद, जोगेंद्र सिंह, संजीव यादव, अनिल कुमार, सुभाष प्रसाद शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *