Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चार पिस्टलों के साथ दो बदमाश दबोचे

काशीपुर। आपराधिक वारदात को अंजाम देने की नियत से घूम रहे दो बदमाशों को पुलिस व एसओजी की टीम ने संयुत्तफ कार्यवाही के दौरान धर दबोचा। जिनके पास से पुलिस ने 32 बोर की चार पिस्टल तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किये। जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मानपुर रोड पर आरके राइस मिल के समीप दो शातिर बदमाश किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। जिस पर प्रतापपुर चैकी इंचार्ज विजय सिंह, एसआई राजेश पांडे के साथ एसओजी व पुलिस के कां. कुलदीप सिंह, अब्दुल मलिक, संतोष रावत, मदन सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने घेराबंदी कर दोनों युवकों को दबोच लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम पता ग्राम टाहमडन पोस्ट उदमावाला रोशनपुरा मुरादाबाद निवासी मोहम्मद इमरान पुत्र फिदा अली व गंगामिलक उमावती थाना डिलारी मुरादाबाद निवासी राजेश पुत्र रतनलाल बताया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से पुलिस ने 32 बोर की चार पिस्टल तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए। कोतवाल चंचल शर्मा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश शातिर किस्म के हैं। उन्होंने बताया कि राज्य की सीमा पार कर दोनों यहां किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *