Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जटायु करेगा रुद्रपुर को साफ-सुथरा

रुद्रपुर। नगर निगम की सड़कें चकाचक चकाचक दिखाई देंगी। शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए सफाई व्यवस्था को सुदृण बनाने के लिए सफाई अब आधुनिक सफाई मशीन ‘जटायु’ मशीन से होगी। सफाई के लिए प्रयोग में आने वाली आधुनिक सफाई मशीन ‘जटायु’ का ट्रायल मेयर रामपाल और नगर आयुक्त जय भारत सिंह ने मुख्य बाजार में किया। मेयर ने बताया कि मशीन से मानवीय श्रम बचने के साथ ही प्रभावी ढंग से सफाई हो सकेगी। महानगरों की सफाई व्यवस्था में ‘जटायु’ की उपयोगिता परखने के बाद अब यह मशीन नगर निगम को उपलब्ध कराए जा रही है। इस क्रम मे रुद्रपुर नगर निगम को ‘जटायु’ उपलब्ध हो गई है। दरअसल ‘जटायु’ एक ऐसी मशीन है जो वैक्यूम क्लीनर के सिद्धांत पर काम करती है। कम समय में अधिक सफाई इसकी खूबी है। बड़े महानगरों में सफाई के लिए इसका उपयोग होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *