Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

टयूशन फीस न मिलने से नाराज छात्र ने की खुदकुशी

गदरपुर 24 दिसंबर। टयूशन की फीस न मिलने से नाराज छात्र ने परिजनों की गैरमौजूदगी में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घर लोटे परिजनों ने आनन-फानन में छात्र को फंदे से अलग किया परंतु तब तक उसके प्राण पखेरु उड़ चुके थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चकरपुर निवासी रविंद्र कुमार का 17 वर्षीय पुत्र नगर के एक शिक्षण संस्थान में कक्षा 12 में अध्ययनरत था। शनिवार को उसने अपनी मां से टयूशन की फीस भरने के लिए रुपए की मांग रखी थी परंतु मां द्वारा कुछ दिन बाद फीस देने की बात कहने पर नाराज छात्र ने परिजनों की गैरमौजूदगी में गले में फांसी का फंदा लगा लिया। कुछ समय बाद घर लौटे परिजनों ने जब छात्र को फंदे से लटका हुआ देऽा तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजनों में उसको फंदे से उतारा लेकिन तब तक उसके प्राण पऽेरू उड़ चुके थे। देर शाम परिजनों द्वारा मृतक का गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक छात्र दो भाइयों एवं एक बहन में दूसरे नंबर का थाए जिसके द्वारा नासमझी में उठाये गए आत्मघाती कदम से परिजनों में मातम बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *