Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संदिग्ध हालातों में विषपान से महिला की मौत

काशीपुर। विषपान से एक महिला की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम हरीनगर ढकिया कुण्डेश्वरी निवासी रीमा पत्नी गोपाल ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। उसकी हालत नाजुक होने पर परिजनों ने उसे राजकीय अस्पताल भर्ती कराया जहां उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने अन्यत्र रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गयी। मृतका का 10 वर्ष पूर्व विवाह हुआ था और वह निःसन्तान थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *