February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सगाई समारोह में गोली चलने से महिला घायल

काशीपुर। सगाई समारोह में हुई फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई जिसे नाजुक हालत में उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया। जानकारी के अनुसार गतरात्रि नई सब्जी मंडी निवासी अमर जीत सिंह कालरा के पुत्र का सगाई समारोह था। रामनगर रोड पर केला मोड़ के समीप स्थित होटल में रात सगाई समारोह की खुशियों में सराबोर श्री कालरा के रिश्तेदार परभजोत ने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान फायरिंग की चपेट में आकर गोली लगने से चीमा चैराहे के समीप पीएन सेठी एंड संस नामक टायर के कारोबारी अरविंद सिंह सेठी की पत्नी कमलजीत कौर लहूलुहान हो गई। गोली उसकी कमर में लगी है जिससे वहां हड़कम्प मच गया। घटना के बाद फायरिंग के आरोपी समेत तमाम लोग मौके से भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी मिलने पर प्रतापपुर चैकी इंचार्ज विजय सिंह तत्काल फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। जरूरी पड़ताल के बाद उन्होंने घायल महिला को उपचार को अस्पताल भिजवाया। देर रात घायल महिला के पति की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *