February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रभारी के सामने भिड़े भाजपा कार्यकर्ता

नानकमत्ता,24दिसम्बर। भाजपा कार्यकर्ताओं की आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आयोजित बैठक मे जमकर हंगामा हुआ। गाली गलौच करते हुए कार्यकर्ताओं में मारपीट की नौबत आ गयी जिससे वहां अफरा-तफरी मच गयी। हंगामा उस समय शुरू हुआ जब कार्यकर्ताओं ने देऽा कि निकाय चुनाव में पार्टी  विरोधी गतिविधियों में लिप्त मंडल अध्यक्ष व पूर्व युवा मंडल अध्यक्ष मौजूद थे। जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा प्रभारी से उन्हें बैठक से बाहर करने की मांग करने लगे। प्रभारी ने बमुश्किल दोनों पक्षों के लोगों को समझाया मगर विवाद इतना बढ़ गया की भाजपा कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष के िऽलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। हंगामा बढ़ता देऽ बैठक को स्थगित करना पड़ा। उनका कहना था कि पार्टी के िऽलाफ बगावत करने वालों को तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाये। भाजपा कार्यकर्ताओं का यह हंगामा शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मौके पर मोहित अग्रवाल, सोनू पतोला, विशाल गोयल,सुमित जोशी, हरमन सिह,ओम नारायण राणा,गौरव वर्मा,गुरविन्दर सिह,रवि सिह,जसपाल सिंह,दीपचन्द सृजन राय आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *