Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ढाबे में खून से लथपथ मिला युवक का शव

रूद्रपुर। मध्यरात्रि ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्रंतर्गत सिडकुल रोड पर स्थित ढाबे में खून से लथपथ युवक का शव पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास मौजूद लोगों से मृतक के संदर्भ में पूछताछ की और शव कब्जे में लेकरशवगृह भिजवाया। पुलिस मृतक के परिजनों का पता लगा रही है। जानकारी के अनुसार मध्यरात्रि ट्रांजिट कैंप थाना पुलिसकर्मी गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि सिडकुल रोड पर शिमला बहादुर की ओर से आने वाले मार्ग की समाप्ति पर सिडकुल गेट के सामने स्थित ढाबे में एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करने ेके पश्चात शव को कब्जे में लिया और आसपास खड़े लोगों से जानकारी लेने पर मालूम हुआ कि मृतक का नाम पूरन सिंह है और वह मूलरूप से रानीखेत का निवासी है तथा पिछले करीब छह माह से यहां ढाबे पर काम कर रहा था। पुलिस ने ढाबा स्वामी से जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि मृतक पूरन क्षेत्र के कई ढाबों में काम करता था और कभी कभी रात्रि में उनके ढाबे में आकर सो जाता था। उनका यह भी कहना था कि मृतक पूरन नशे का आदी था। संभवतः नशे की हालत में गिरकर लहूलुहान हो गया और उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शवगृह भिजवा दिया। इधर क्षेत्रवासियों में चर्चा है कि गतरात्रि मृतक पूरन का नशे की हालत में कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था और जमकर मारपीट भी हुई थी जिसके पश्चात पूरन वहां गिर गया और हमलावर मौके से चले गये। आशंका जतायी जा रही है कि मृतक पूरन की हत्या की गयी है। पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों की जानकारी लेकर उन्हें सूचना दी जा रही है वहीं चिकित्सकों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस मामले में पुलिस ने कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *