Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गदरपुर के छात्र की बेंगलुरु में मौत

गदरपुर। गदरपुर के छात्र की बेंगलुरु में एक्सीडेंट से मौत हो गयी। सूचना मिलने पर घर में मचा कोहराम मच गया। गदरपुर निवासी कबीर पुत्र मुदित (उम्र 20 वर्ष) बेंगलुरु में बीसीए की पढ़ाई कर रहा था। जानकारी के अनुसार परीक्षा खत्म होने के बाद गुरुवार को अपने दोस्त साहिल अग्रवाल निवासी पटना के साथ स्कूटी से घूमने के लिए स्टेशन गया था। हिल स्टेशन से लौटते हुए रात्रि 8बजे उनकी स्कूटी किसी पोल से टकरा गई। बताते है कि साहिल अग्रवाल गाड़ी चला रहा था उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने कबीर को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान शुक्रवार देर शाम उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजनो में कोहराम मच। परिजन बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए देर शाम आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *