Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर नाबालिग से रेप

रूद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर रेप किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार गत 25 फरवरी को थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को थानाक्षेत्र निवासी एक युवक बहलाफुसलाकर अपने साथ ले गया जहां उसने लड़की को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर मिला दिया और उसने एक दिन अपने साथ रखा। परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक ने फायदा उठाकर नाबालिग का शारीरिक शोषण किया। इस दौरान परिजन पुत्री की दिन रात खोजबीन करते रहे लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। आरोप है कि गत दिवस आरोपी युवक नाबालिग को एक निजी स्कूल के पास छोड़कर फरार हो गया। इस संबंध में जब पुलिस से जानकारी चाही तो उन्होंने ऐसी किसी भी घटना से अनभिज्ञता जतायी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *