Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दूसरे दिन भी जेसीबी ने ध्वस्त किया अतिक्रमण

हल्द्वानी। मुखानी चैराहे पर आज दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहा। एडीएम हरवीर सिंह की अगुवाई में नगर निगम एवं पुलिस टीम ने आज भी मुख्य मार्ग के दोनों ओरे कई अतिक्रमण हटाये साथ ही एडीएम ने अतिक्रमणकारियों से अपील की कि वे अपना अतिक्रमण स्वयं हटाकर प्रशासन का सहयोग करें। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *