Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दो दिवसीय ड्रॉप रॉ बाल प्रतियोगिता शुरू

रूद्रपुर। कुमायूं विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय ड्राप रा बॉल प्रतियोगिता का आज सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुभारम्भ हुआ जिसके उदघाटन मैच का शुभारम्भ देवस्थली विद्यापीठ के परिसर निदेशक डॉ.सीएस मेहता, कुमायूं विवि क्रीडाधिकारी डा. नागेंद्र शर्मा एवं आयोजन सचिव डॉ. मनीषा तिवारी ने प्रतिभाग कर रही टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता का विधिवत शुभारम्भ विधायक ठुकराल द्वारा किया जाना है। प्रतियोगिता में कुमायूं विवि डीएसबी परिसर नैनीताल, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की पिथौरागढ़, रामनगर, रानीखेत, रूद्रपुर व गन्ना कृषक महाविद्यालय किच्छा की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। श्री शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मैच कल खेला जायेगा। इस दौरान महा विद्यालय क्रीडा विभाग के सहायक अध्यापक राजेश कुमार, रंजीत सिंह, सीमा शर्मा, डॉ. हिमानी आर्या, भगवान स्वरूप, सतीश जोशी, डॉ. कमला पंत डा. निर्मला जोशी, डॉ. कमला डी भारद्वाज, डॉ. लोकेश पांडे, चन्द्रशेखर पाठक, आशीष कुमार, अजय कुमार, सूरज कुमार, महेश त्रिपाठी, निर्णायक लक्ष्मण सिंह टाकुली, राजेंद्र सिंह भाकुनी, नितीश कुमार व धीरज चैधरी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *