Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

डम्पर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

हल्द्वानी। रामपुर रोड पर स्थित ट्रांसपोर्टनगर में आज सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक बाइक के पीछे बैठा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंद्रानगर निवासी 23 वर्षीय मो. उबेश पुत्र अनीस ट्रांसपोर्टनगर की किसी दुकान पर काम करता था। वह सुबह घर से दुकान के लिए निकला और ट्रांसपोर्टनगर के अंदर एक अनियंत्रित डंपर की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि मृतक अपाचे बाइक में पीछे बैठा था बाइक कोई अन्य युवक चला रहा था। इस हादसे में बाइक के पीछे बैठा मो. उबेश की मौत हो गई और बाइक चालक घायल हो गया। जिसे सुशीला तिवारी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने डंपर को भी कब्जे में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *