Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

खटीमा। पुलिस ने स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तस्करों के कब्जे से हजारों की भारतीय व नेपाली मुद्रा भी बरामद की गयी है। थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राजीवनगर पकड़िया झनकैया निवासी मयूर सोनकर उर्फ रॉकी और श्याम सोनकर को धर दबोचा। रॉकी के कब्जे से 20ग्राम स्मैक, 36490 भारतीय रूपए, 2260 नेपाली रूपए, इलेक्ट्रानिक तराजू,सिल्वर फॉयल और श्याम सोनकर के कब्जे से 17 गा्रम स्मैक बरामद की गयी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक संख्या यूके-06एटीध्1257 भी बरामद कर ली। पुलिस टीम में एसआई अकरम सिंह, कां- प्रभात चैधरी, कुशल सिंह थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *