Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चोरी की बाइक सहित युवक गिरफ्तार

रुद्रपुर। विगत दिवस पुलिस एवं एसओजी टीम ने चोरी की 14 मोटरसाइकिलों के साथ वाहन चोर गिरोह के अंतर्राज्यीय सदस्यों को गिरफ्तार किया था और अब बाजार चैकी पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ्ज्ञ गत सायं गल्ला मंडी में युवक को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार बाजार चैकी पुलिसकर्मी गल्ला मंडी में गश्त पर थे। इसी दौराान बाइक सवार युवक संदिग्ध रूप से आता दिखायी दिया। पुलिसकर्मियों को देख जब उसने वापस लौटने का प्रयास किया तो संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम पता शान्ति विहार कालोनी निवासी उमंग रस्तोगी पुत्र विनय बताया। जब उससे बाइक के कागजात मांगे तो वह टाल मटोल करने लगा। जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने यह मोटरसाइकिल करीब एक सप्ताह पूर्व इंदिरा कालोनी से चोरी की थी। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर उमंग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि जांच के पश्चात ज्ञात हुआ कि उक्त मोटरसाइकिल इंदिरा कालोनी गली नं- 6 निवासी अर्जुन काकरान पुत्र वीरेंद्र सिंह की है जिसका नम्बर यूके-06के/6313 है। बाइक को गत 17 फरवरी को अज्ञात व्यक्ति अर्जुन के घर के आगे से चोरी कर ले गये थे। अर्जुन ने घटना की रपट दर्ज करायी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *