February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाजपा के मेयर और पार्षद कल सिटी क्लब में लेंगे शपथ

रुद्रपुर,1दिसम्बर। भाजपा के मेयर और पार्षद कल सिटी क्लब में शपथ लेंगे। जहां कुमायूं कमिश्नर उन्हें शपथ ग्रहण करायेंगे लेकिन दूसरी तरफ कांग्रेसी पार्षदों ने तकरार से बचने के लिए सिटी क्लब में भाजपाईयों के साथ शपथ लेने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा के नेतृत्व में डीएम से मुलाकात की और शपथ के लिए अलग समय मांगा है। ऐसे में प्रतीत हो रहा है कि नगरा निगम में कांग्रेसी और भाजपाई अलग अलग शपथ ग्रहण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *