February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रक क्लीनर की मौत

रुद्रपुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रक क्लीनर की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया। जानकारी के अनुसार शाहगढ़ बहेड़ी निवासी मो- शाबिर पुत्र आरिफ हुसैन ट्रक का क्लीनर था और वह ट्रक लेकर लालकुंआ गया हुआ था। ट्रक में माल भरा जा रहा था। इसी दौरान वह अपने एक दोस्त आकिल के साथ दरऊ चैराहे से सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। जिसमें शाबिर की मौत हो गयी जबकि उसके दोस्त आकिल के दोनों पैर टूट गये। पुलिस ने घायल को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतक का दो वर्ष पूर्व विवाह हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *