February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सड़क हादसे में मैकेनिकल इंजीनियर की मौत

सितारगंज/नानकमत्ता। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है। खटीमा चकरपुर के बिचपुरी गांव निवासी त्रिलोक सिंह खड़ायत (32) पुत्र हरि सिंह सोमवार की सुबह बाइक संख्या यूके 06एस 0615 से रूद्रपर पीपीएल मैकेेनिकल कम्पनी में जा रहा था। ग्राम सिसईखेड़ा के पास गन्ने से लदी टैªक्टर ट्राली से बाइक की भिड़ंत हो गयी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाईक के परखच्चे उड़ गये। हादसे में त्रिलोक सिंह गंभीर रूप से घयल हो गया। आपातकालीन 108 वाहन से घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी व मासूम बच्चे को छोड़ गया है। एसआइ सुंदर सिंह रावत ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टैªक्टर ट्राली चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *