February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

महिला के साथ रेप की घटना से हड़कम्प

काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र में सरे शाम महिला के साथ हुए दुराचार की सूचना ने यहां पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक गत सायं दढ़ियाल रोड से होकर गुजर रही एक महिला को अगवा कर मार पिटाई करते हुए फैक्ट्री में काम करने वाले एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शोर शराबा होने पर जैसे ही स्थानीय लोगों को इसकी भनक लगी उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस को घटना की भनक लगते ही एएसपी डॉ जगदीश चंद्र, सीओ मनोज ठाकुर, कोतवाल चंचल शर्मा, आईटीआई थानाध्यक्ष कुलदीप अधिकारी फोर्स लेकर राजकीय चिकित्सालय पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों द्वारा पीड़िता से की गई गहन पूछताछ में उसने खुद को भगतपुर मुरादाबाद उत्तर प्रदेश का मूल निवासी बताया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह इलाज के लिए काशीपुर आई थी। इस बारे में आई टी आई एस ओ कुलदीप अधिकारी से बातचीत करने पर उन्होंने मामले को संदिग्ध बताया। एस ओ ने बताया कि पीड़िता की ओर से अब तक तहरीर नहीं दी है। आईटीआई थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

दुराचार की घटना लग रही संदिग्ध

काशीपुर। राजकीय चिकित्सालय में नाइट डड्ढूटी के दौरान इमरजेंसी में मौजूद चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ राजीव गुप्ता ने इस बारे में बताया कि पीड़िता को पुलिस द्वारा जब हॉस्पिटल लाया गया तो वह बेहद सहमी थी और लगातार रोए जा रही थी। डॉ गुप्ता ने बताया कि ब्लड प्रेशर आदि चेक करने के बाद उनके द्वारा उसे पेन किलर आदि दिए गए तदोपरांत गाइनेकोलॉजिस्ट के लिए रेफर कर दिया। वहीं डाक्टर नेहा चैहान ने कहा कि प्रथमदृष्टया दुष्कर्म की घटना सामने नहीं आयी है। स्लाइड जांच के लिए हल्द्वानी स्थित फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया है रिपोर्ट आने के बाद सच खुद-ब-खुद सामने आ जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *