February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चोरी के माल समेत नशेड़ी युवक दबोचा

रुद्रपुर। गृहस्वामी की गैरमौजूदगी में विगत दिवस घर से हजारों की नकदी व अन्य सामान चोरी करने वाले नशेड़ी युवक को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला जगतपुरा निवासी विजय प्रकाश पुत्र चन्द्रभूषण ने गत दिवस ट्रांजिट कैंप थाने में रपट दर्ज कराकर बताया कि गत 24 जनवरी को वह परिवार सहित कार्य के सिलसिले में घर से बाहर गया था। 6 फरवरी की दोपहर जब वह घर वापस लौटा तो कमरे का ताला टूटा था और भीतर सारा सामान अस्त व्यस्त था। विजय ने बताया कि जब उसने कमरे के भीतर खोजबीन की तो कमरे से सिलेंडर, एटीएम कार्ड, दो चांदी के सिक्के, एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी सोने के कानों के झुमके, दो हजार रूपए नकद, प्रेस, जूसर मिक्सर सहित अन्य सामान नदारद था। विजय का कहना है कि मोहल्ले में ही रहने वाले मोनू पर उसे चोरी करने का शक है जो घर के समीप नशा करता रहता है। विजय द्वारा रपट दर्ज कराये जाने के पश्चात पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक मोनू को दबोच लिया और कड़ी पूछताछ के पश्चात उसकी निशानदेई पर विजय के घर से चोरी किया गया काफी सामान भी बरामद कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *