February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांग्रेसी नेता के घर से हजारों की नकदी व जेवरात उड़ाये

किच्छा। कांग्रेसी नेता की गैर मौजूदगी में उसके घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने हजारों का माल पार कर दिया। कांग्रेसी नेता ने पुलिस को मौखिक सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। वार्ड 19 सिरौली कला में कांग्रेसी नेता फिरदौस सलमानी पुत्र रिफाकत हुसैन के दो घर हैं। बकौल सलमानी गत दिवस किसी काम से देहरादून गए हुए थे। उनके पीछे उनका परिवार दूसरे घर में था। इसका फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने मुख्य घर पर धावा बोल दिया। और घर से हजारों का सामान चोरी कर लिया। सलमानी के मुताबिक अज्ञात चोर घर से 450 ग्राम चांदी व 2 तोले सोने के आभूषण व पांच हजार रुपये की नगदी लेकर गए हैं। चोरी का पता सलमानी के सुबह घर पहुंचने पर चला। उन्होंने पुलिस को मौिखक सूचना देते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। इधर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *