Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विद्युत समस्या को लेकर विधायक का घेराव

रुद्रपुर। गंगापुर रोड स्थित कौशल्या इंक्लेव में कम क्षमता का ट्रांसफार्मर होने के चलते बार बार विद्युत लाइन ट्रिप होने से रोशित लोगों ने आज प्रातः विधायक आवास पर उक्त समस्या के निराकरण करने व उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर ललित दुम्का के नेतृत्व में विधायक राजकुमार ठुकराल का घेराव किया। लोगों ने बताया कि कालोनी के नीचे की ओर आधे हिस्से में करीब 160 घर हैं और प्रति घर दो किलोवाट के हिसाब से भी 300 किलोवाट से अधिक का लोड है लेकिन ट्रांसफार्मर 100 केवीए का होने के कारण यह समस्या हो रही है। लोगों ने बताया कि गत दिवस जेई पारूल से अनुरोध करने पर उन्होंने सहयोग किया और दो बार तारों को जोड़ा गया लेकिन फिर ट्रांसफार्मर जल रहा है। विधायक द्वारा विभागीय अधिकारियों से फोन पर वार्ता के बाद 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान केबी जोशी, संदीप थपलियाल, मुकेश बेलवाल, भूपाल बोरा, सचिन पाठक, सुभाश परीड़ा, सुबोध गौड़, भमेंद्र चंदेल, अशोक गिरी, धीरज पाल, राकेश राय, मूलचन्द्र, बच्चन सिंह नेगी, हेमेन्द्र गंगवार, संदीप शर्मा, प्रमोद नौटियाल, मोहित अरोरा , सुरेंद्र शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *