February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

घर से नगदी जेवर सहित लाखों का माल उड़ाया

रुद्रपुर। चोरों ने छत के रास्ते से घर में धावा बोलकर लाखों की नकदी व जेवरात उड़ा लिये। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वार्ड 21 रम्पुरा निवासी राजेश कुमार पुत्र दलपत ने पुलिस को बताया कि गत रात्रि अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर 1.20 लाख की नकदी, सोने के झुमके, अंगूठी और तीन मोबाइल व अन्य सामान उड़ा लिया। इस दौरान परिजन सोये हुए थे। सुबह उठकर देखा तो घर रका सामान अस्त व्यस्त था। राजेश ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया। राजेश की रेलवे स्टेशन के सामने किराने की दुकान है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *