February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

घटिया निर्माण सामग्री लगाने पर चेयरमैन ने काम रुकवाया

सितारगंज। सड़क निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री लगने की सूचना पर पालिका चेयरमैन ने सड़क कार्य रुकवाया, तथा मौके पर जाकर कार्य का निरीक्षण किया। मंगलवार को नगर पालिका चेयरमैन हरीश दुबे को शिकायत मिली कि वार्ड संख्या 12 में इंटर लॉक टाइल्स रोड का निर्माण हो रहा है। जिसमें ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। जिस पर पालिका चेयरमैन तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने निर्माण सामग्री का बारीकी से निरिक्षण किया। जिसके बाद उन्होंने पालिका जेई को मौके पर बुलाकर निर्माण सामग्री का सैम्पल लेने का निर्देश दिया। तथा उन्होंने निर्माण में उत्तम किस्म का सामान नही लगाने तक कार्य रुकवा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *