February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बालिका से रेप की कोशिश,आरोपी दबोचा

रुद्रपुर। विगत दिवस अबोध बालिका को बहलाफुसलाकर घर में बुलाकर उससे रेप की कोशिश की गयी। बालिका के चिल्लाने पर युवक उसे छोड़ मौके से फरार हो गया। परिजनों से तहरीर मिलने के पश्चात पुलिस ने आज आरोपी युवक को दबोच लिया। जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्रांतर्गत एक मोहल्ले में विगत दिवस घर के बाहर खेल रही 6 वर्षीय बालिका को मोहल्ले का ही निवासी युवक बहलाफुसलाकर अपने कमरे में ले गया जहां उसने टीवी की आवाज तेज कर दी और बालिका के कपड़े उतारने लगा। जब बालिका ने शोर मचाया तो युवक ने उसे डरा धमकाकर चुप कराया तथा उसके कपड़े उतारकर रेप की कोशिश करने लगा। बालिका के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब वहां पहुंचे और उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो युवक बालिका को वहीं छोड़ फरार हो गया। परिजनों ने आज घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर दबोच लिया। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम पता ग्राम मनकरा थाना भोट रामपुर निवासी आरिफ पुत्र शराफत बताया। उसका कहना था कि वह मजदूरी करता है। उधर पुलिस ने मकान मालिक से भी युवक के संदर्भ में जानकारी हासिल की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *