Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांग्रेसियों ने फूंका कट्टरपंथ का पुतला

रुद्रपुर। आगरा में कट्टरपंथियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले पर सांकेतिक गोली चलाने के खिलाफ युवा कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव विक्की खुराना और वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कट्टरपंथ का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि देश में विकास, रोजगार और गरीबी जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए साम्प्रदायिकता का खेल खेला जा रहा है। जब पूरा देश अंग्रेजों के खिलाफ लड़ रहा था तो महात्मा गांधी ने देश को नई राह दिखायी थी और उन्हें राष्ट्रपिता का दर्जा मिला था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। पुतला फूंकने वालों में सुशील गाबा, जगदीश कर्मकार, मोहन कुमार, अर्जुन, भगवानदास, चमन, गौरंग दास, मनविंदर सिंह, सोनू माझी, शुभम, दिवाकर, महेश आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *