October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भगाई गई छात्रा का एक सप्ताह बाद भी सुराग नहीं

काशीपुर। जसपुर थाना अंतर्गत धर्मपुर पुलिस चैकी क्षेत्र से बहला-फुसलाकर भगाई गई छात्रा का सप्ताह भर बाद भी कोई सुराग नहीं लगने पर अनहोनी की आशंका से ग्रसित परिजनों ने आज अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भट्ट से मुलाकात करते हुए कार्यवाही की गुहार लगाई है। ज्ञातव्य है कि बीते 25 नवंबर को धर्मपुर पुलिस चैकी क्षेत्र के ग्राम अंगदपुर से 11वीं की एक छात्रा को एक युवक बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया। इस दौरान परिजनों ने तमाम संभावित स्थानों पर तलाशी के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की लेकिन किशोरी का घटना के सप्ताह भर बाद भी कहीं कोई पता नहीं चल सका। इसी को लेकर अनहोनी की आशंका से ग्रसित परिजनों ने आज भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष खिलेंद्र चैधरी के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भट्ट से मुलाकात करते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग किया। एसपी ने कहां थी एसओजी के अलावा पुलिस की टीमें लापता किशोरी की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही गायब किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। गायब किशोरी के भाई ने आज अपर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात के दौरान बताया कि कोतवाली में तैनात एक होमगार्ड कर्मी का पुत्र इस मामले में आरोपी है। किशोरी के भाई ने एएसपी को बताया कि उसके द्वारा होमगार्ड कर्मी से जब इस बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया तो उसने वर्दी की धौंस दी है। एसपी से मुलाकात करने वालों में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज प्रजापति, गोकुल सिंह, महेंद्र पाल सिंह, प्रेम सिंह, महेंद्र सिंह, राजवती, मिथिलेश, राधा,हरकेश सिंह, चेतन कुमार, लक्ष्मी देवी आदि शामिल रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *