February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कंटेनर की भिड़ंत से टैम्पो में सवार युवक की मौत

किच्छा। कंटेनर की भिड़ंत से टैम्पो में सवार एक युवक की मौत हो गयी। जबकि अन्य लोग घायल हो गये। मृतक के पिता ने मामले की तहरीर पुलिस को सौंप दी है। पुलिस को दी तहरीर में ग्राम परथौली सीबीगंज बरेली निवासी जगदीश शरण पुत्र स्व. उमराय लाल ने बताया कि उसका पुत्र गौरव ट्रांजिट कैंप रूद्रपुर में किराये पर रहता था और सिडकुल की एक कम्पनी में काम करता था। गतरात्रि वह टैम्पो संख्या यूके-06टीए/4348 से वापस लौट रहा था कि आदित्य चैक के समीप सामने से आ रहे कंटेनर ने टैम्पो को टक्कर मार दी जिसमें टैम्पो में सवार कई लोग घायल हो गये। जब उसके पुत्र गौरव को सीएचसी अस्पताल लाया गया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया जबकि टैम्पो में सवार नीलेश कुमार, सूरज, सुरेंद्र शर्मा व अन्य भी घायल हो गये। घटना के बाद कैंटर चालक फरार रहा गया। जगदीश ने तहरीर देकर कंटेनर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *