February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हाईस्कूल का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

काशीपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। हाईस्कूल का एक छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता बताया जा रहा है। मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद उसने इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को तहरीर देकर पांडे काॅलोनी गोपीपुरा निवासी हीरा सिंह ने बताया कि उसका 16 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र सिंह स्थानीय प्रतापपुर इंटर काॅलेज में हाई स्कूल का छात्र है। गत बुधवार को हाईस्कूल व इंटर का परीक्षाफल घोषित होने के दौरान छात्र साइकिल लेकर दोस्त के घर रिजल्ट देखने निकला लेकिन वापस घर नहीं लौटा। देर रात तक उसका कहीं कोई पता न चलने पर परिजन अनहोनी की आशंका को लेकर परेशान हो उठे। गायब छात्र के पिता ने प्रतापपुर चैकी पुलिस को मामले की तहरीर देने के बाद आज कोतवाली में भी बाकायदा इसकी लिखित इत्तला की। छात्र के पिता ने पुलिस को यह भी बताया कि उसका पुत्र हाई स्कूल की परीक्षा में पास हो गया है। छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में गुमशुदगी हैरानगी का विषय बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *