Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रदेश में एक और कोरोना संक्रमित मरीज की मौत

देहरादून(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। प्रदेश में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। मंगलवार देर रात एम्स ऋषिकेश में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। एम्स प्रशासन के मुताबिक भोगपुर रानीपोखरी देहरादून निवासी 50 वर्षीय इस मरीज को 21 जुलाई के दिन एम्स में भर्ती कराया गया था। वो किडनी और हाइपरटेंशन समेत अन्य बीमारियों से ग्रसित था। इससे पहले 15 जुलाई को बुखार और अन्य तकलीफ के कारण उसे हिमालयन हाॅस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती किया गया था, जहां उसकी कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। ज्यादा हालत बिगड़ने पर मरीज को 21 जुलाई को एम्स में भर्ती किया गया। मंगलवार की देर रात उसकी मौत हो गई। इस संबंध में स्थानीय प्रशासन को सूचित किया गया है। मंगलवार को भी प्रदेश में 259 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। राज्य में अब तक कुल 6587 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 3720 स्वस्थ हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *