Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। इंडेन गैस एजेंसी के पास खाली पड़े मैदान में भरे पानी में नहाने के दौरान एक बालक की मौत हो गयी। मृतक गोरखपुर से अपनी नानी के घर आया था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के मुताबिक  गोरखपुर निवासी 13 वर्षीय मुकेश पुत्रा मुन्ना सुभाष कालोनी में अपनी नानी के घर आया हुआ था। बताया जाता है कि आज दोपहर वह कुछ बच्चों के साथ इंडेन गैस एजेंसी के पास मैदान में भरे पानी में खेल रहा था। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से उसकी मौत हो गयी। कुछ लोगों ने मुकेश का शव पानी में देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गये।   बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पर चैकी इंचार्ज होशियार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मौत के कारणों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *