Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। संदिग्ध परिस्थितियों में कपड़ा व्यापारी ने फांसी लगा ली। आज सुबह उसका शव घर के कमरे में फंदे पर झूलता पाया गया। पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली उसने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।  जानकारी के मुताबिक मोहल्ला आर्य नगर निवासी विमल (27 वर्ष) पुत्रा माॅरिस की महेशपुरा मोड़ के समीप रेडीमेड कपड़े की दुकान है। बताते हैं कि कपड़ा व्यापारी पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर बेहद परेशान रहा करता था। आज सुबह उसका शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता पाया गया। घटना को लेकर मृतक परिवार में कोहराम मचा है। खबर लिखे जाने तक मौत के सही कारणों का पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *