Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एसएसबी के सब इंस्पेक्टर की मौत, कोरोना रिपोर्ट आई पाॅजिटिव

पिथौरागढ़ (दर्पण सहयोगी)। लोहाघाट में तैनात बड़कोट तहसील निवासी एक एसएसबी उपनिरीक्षक की मौत हो गई है। पता चला है कि जवान की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसबी उपनिरीक्षक उत्तरकाशी के ग्राम स्यालब(पट्टी ठकराल)थाना बड़कोट के रहने वाले थे उनकी तैनाती पिथौरागढ़ के लोहाघाट में थी। पता चला है कि कुछ दिनों पहले अचानक जवान की तबियत बिगड़ गई थी और उन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से उन्हें हल्द्वानी रेफर किया गया लेकिन हल्द्वानी पहुंचने से पहले ही रास्ते में एसएसबी जवान ने दम तोड़ दिया। जवान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। क्षेत्रा में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी मिली है कि उपनिरीक्षक अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां को छोड़ गए। जानकारी मिली है कि जवान ने एक बेटी की शादी हो चुकी है जबकि एक अविवाहित है। जवान का परिवार वर्तमान में देहरादून में रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *