February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

छुट्टी पर घर आये जवान का हार्ट अटैक से निधन

काशीपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। जम्मू कश्मीर में तैनात गढ़वाल राइफल्स के एक जवान की आज सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई।  वह छुट्टी में घर आया था।  पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।  जानकारी के मुताबिक मूल रूप से जगतपुरी पौड़ी गढ़वाल तथा हाल कचनाल गाजी काशीपुर निवासी जयवीर 31 वर्ष पुत्र सुल्तान सिंह गढ़वाल राइफल्स में नायक के पद पर जम्मू कश्मीर में तैनात है।  पिछले लगभग 15 दिनों से वह छुट्टी पर घर आया हुआ था। बताया जा रहा है कि आज सुबह जवान की तबीयत अचानक बिगड़ गई और हृदय गति रुकने से उसने दम तोड़ दिया।  मृतक के दो बच्चे हैं। अचानक घटित घटना को लेकर मृतक परिवार में शौक व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *