February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

डेढ़ कुंटल प्रतिबंधित मांस के साथ एक गिरफ्तार, चार फरार

किच्छा(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। एसटीएफ टीम ने मुखबिर की सूचना पर वार्ड 15 में छापा मार कार्रवाही करते हुए मौके से लगभग 150 किलो प्रतिबंधित मांस सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर उपयोग में आने वाले औजार कब्जे में लेते हुए आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाही शुरु कर दी है। एसटीएफ टीम प्रभारी अम्बी राम आर्या ने बताया कि टीम ने मुखबिर की सूचना पर वार्ड 15 स्थित खाली पड़े ग्राउंड छोटे हाथी की आड़ में गौकशी करते हुए पाॅच आरोपियो को देख योजना ब( तरीके से पकड़ने का प्रयास किया। परन्तु मौके पर अंधेरा तथा कीचड होने के चलते चार आरोपी रिजवान कुरैशी पुत्र असलम कुरैशी, सलमान कुरैशी पुत्र वाहिद पहवान, बब्लू कुरेशी पुत्र सलीम कुरैशी, इस्लाम कुरैशी निवासी वार्ड 15 भागने में फरार हो गये जबकि कासिम कुरैशी पुत्र मो0 हुसैन कुरैशी निवासी वार्ड 15 को टीम ने धर दबोचा। इस दौरान टीम ने आरोपी के पास से 150 किलो प्रतिबंधित मांस के अलावा प्रयोग मे आने वाला सामान आदि बरामद कर लिया। इस मौके पर टीम में उपनिरीक्षक अम्बी राम आर्या व विनोद यादव, का0 जीवन जोशी, जगपाल सिंह, रविन्द्र बिष्ट, राजकुमार, स्वरुप सिंह, चन्द्रशेखर मल्होत्रा, नरेन्द्र कुमार, गणेश सत्पाल, राजेश कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *