Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शिक्षा मंत्री ने किया हरेला पर्व का शुभारम्भ

रूद्रपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। प्रदेश भर में आज से हरेला पर्व शुरू हो गया। 16 जुलाई तक चलने वाले इस पर्व की शुरूआत आज जगह जगह पौधारोपण से की गयी। इस मौके पर रूद्रपुर के बागवाला स्थित राजकीय इंटर कालेज में शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डे और विधायक राजकुमार ठुकराल ने पौधारोपण कर हरेला कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डे ने कहा पर्यावरण संरक्षण सभी की जिम्मेवारी है। आज हर व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ही सरकार हर वर्ष हरेला पर्व को उत्साह के साथ मनाती है। आज से इस पर्व के अंतर्गत पौधारोपण का आगाज हुआ है। जो आगामी 16 जुलाई तक जारी रहेगा। सरकार ने इस बार प्रदेश भर में करीब दो लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। विधायक ठुकराल ने कहा कि हरेला पर्व पर्यावण के प्रति जागरूकता का पर्व है।देवभूमि उत्तराखण्ड में इस पर्व को विशेष रूप से मनाया जाता है। यह हमारी पर्यावरण के प्रति सजगता का परिचायक है। उन्होंने हरेला पर्व के अंतर्गत हर व्यक्ति से पौधारोपण करने का आहवान किया। इस दौरान पूर्व सांसद बलराज पासी, गोपी सागर, चन्द्रसेन कोली, संतोष पाल, कुलदीप शर्मा, सरदार बलविंदर सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *