February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ई रिक्शा चालक ने फांसी लगाकर दी जान

ई रिक्शा चालक ने फांसी लगाकर दी जान
रुद्रपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)पहाड़गंज मोहल्ले में संदिग्ध परिस्थितियों में ई रिक्शा चालक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ओर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्म हत्या के कारणों की छानबीन कर रही है। जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह चैकी रम्पुरा को सूचना मिली कि पहाड़गंज में एक व्यक्ति ने पंखे के कुंडे में लटक कर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर चैकी प्रभारी केजी मठपाल पुलिस कर्मियों को लेकर मौके पर पहंुचे। उन्होंने परिजनों से मामले की जानकारी ली। चैकी प्रभारी ने बताया कि मृतक राजेन्द्र पाल पुत्र आत्माराम रविवार की रात खाना खाकर सो गया। सोमवार की सुबह जब वह उठा नहीं तो परिजनों ने उसके कमरे में जाकर देखा।वह पंखे के कुंडे में लटका देखा। उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस पहंुची।शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। आत्महत्या के कारणों का पता किया जा रहा है। मृतक टुकटुक चलाता था। परिवार में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *