February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सादगी से मनाया बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म दिवस

सादगी से मनाया बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म दिवस
रूद्रपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। राष्ट्रीय गीत के रचयिता एवं भारत के महान उपन्यासकार बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जी का जन्मदिवस आस्था पब्लिक स्कूल शिवनगर में सादगी के साथ में मनाया गया। इस अवसर पर बंग समाज के वरिष्ठ समाजसेवी उत्तम दत्ता ने कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आहवान किया।

उन्होंने रुद्रपुर क्षेत्र के समाजसेवी आलोक राय एवं बंगाली यूथ फेडरेशन रुद्रपुर इकाई को कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई दी और आयोजन की सराहना की। इस शुभ अवसर पर बंगाली यूथ फेडरेशन के अध्यक्ष सुबीर दास , मीडिया प्रभारी प्रदीप मंडल, मुखर्जी नगर फैडरेशन अध्यक्ष संदीप राय, समाजसेवी प्रणय राज चैधरी, समाजसेवी विकी सरकार, अंकित दास,गौरव भाई ,प्रदीप मंडल एवं तमाम लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आस्था पब्लिक स्कूल प्रबंधक पंकज दास गुप्ता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *