Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चुनौतियों का मिलकर करेंगे सामनाः त्रिवेंद्र

चुनौतियों का मिलकर करेंगे सामनाः त्रिवेंद्र
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद कहा कि तमाम चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरा देश अपने प्रधानमंत्री के साथ है। कहा कि कोरोना जैसी महामारी से प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक लड़ाई लड़ी जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सही समय पर लिए गए सही निर्णयों से ही भारत में कोरोना को नियंत्रित रख पाए हैं। साल 2020 चुनौतियों का वर्ष है। हम इन चुनौतियों पर जीत हासिल करेंगे। कोई भी देश की ओर आंख उठाकर नहीं देख सकता है। हमारे वीर जवानों ने अपनी वीरता से यह साबित किया है। देश रक्षा के लिए उनके बलिदान को पूरा देश नमन करता है। आज समय है अपने जवानों का मनोबल बढ़ाने का उनका साथ देने का। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी सृजनशीलता से आत्मनिर्भर भारत का निर्माण होगा। लोकल के लिए वोकल हमारा ध्येय होना चाहिए। हर संकट का सामना करते हुए देश आगे बढ़ता रहेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वदेशी जागरण मंच द्वारा स्वदेशी स्वावलंबन अभियान के तहत चलाए जा रहे डिजिटल अभियान के तहत जुड़कर डिजिटल हस्ताक्षर किए। इस अभियान का उद्देश्य विदेशी उत्पादों का बहिष्कार करना एवं स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के प्रयासों को सफल बनाने के लिए हमें स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना होगा। लोगों को स्वावलंबी ़होना जरूरी है। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने एवं चीन के उत्पादों का बहिष्कार करने के लिए व्यापक स्तर पर जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक सुरेन्द्र सिंह, विभाग महिला प्रमुख अंजना उनियाल वालिया, महानगर संयोजक हितेश एवं महानगर प्रचार प्रमुख आधार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *