August 19, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाजपाईयों ने चीन का पुतला फूंका

उत्तरांचल दर्पण संवाददाता
पंतनगर। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेक सक्सेना एव पंतनगर के मंडल अध्यक्ष अमित पुरोहित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चीनी उत्पादों की होली जलाई चीन का पुतला फूंक कर अपना विरोध प्रकट किया। गलवां घाटी में भारतीय शहीदों की शहादत के पंतनगर में भारी आक्रोश है। चीन की कायराना हरकत के विरोध में परिसर के शहीद चैक पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेक सक्सेना के नेतृत्व में यहां मंडल अध्यक्ष अमित पुरोहित, सर्वेश राय, त्रिलोकी शंकर मिश्रा, शेर सिंह, मुनेश वाल्मीकि, प्रकाश वाल्मीकि, महिला मोर्चा अध्यक्ष पिंकी डिमरी, लक्ष्मी डिमरी, आरडी शर्मा, रजनीश पांडे व सुधीर सहाय आदि दर्जनों लोग मौजूद थे। वहीं नगर अध्यक्ष कुंदन रावत के नेतृत्व में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने भी चीनी उत्पादों की होली जलाई, दो मिनट का मौन रखा और दीप प्रज्वलित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वहा तारा चंद बसखेती, विक्रम माहोड़ी, अंगद सिंह, प्रकाश भट्ट, संदीप श्रीवास्तव, राहुल तिवारी, विनोद नेगी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा नगला गेट पर अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष महेंद्र कुमार के नेतृत्व में भी पुतला फूंका गया। यहां रवि कुमार, सचिन शर्मा, हरि किशोर यादव व रिंकू सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *