February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों का किया स्वागत

उत्तरांचल दर्पण संवाददाता
काशीपुर। रतन सिनेमा रोड पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तरांचल पंजाबी महासभा के महानगर इकाई से जुड़े पदाधिकारियों का अभूतपूर्व स्वागत किया गया। इस मौके पर नवनियुक्त कार्यकारिणी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए समाज की सेवा का संकल्प लिया। सम्मान समारोह के दौरान संगठन के संरक्षक राकेश नरूला, राजेंद्र छाबड़ा, अवनीश डाबर, सुरेंद्र छाबड़ा, के अलावा महानगर अध्यक्ष राज कुमार सेठी, उपाध्यक्ष नीरज छाबड़ा, महामंत्री नितिन छाबड़ा टिंकू, मंत्री कमल गुजराल बाबे, कोषाध्यक्ष मनीष शर्मा, संगठन मंत्री राजकुमार वाधवा, सोशल मीडिया प्रभारी मनीष आहूजा, के अलावा सदस्यों में पत्रकार नवीन अरोरा, कमल अरोड़ा, व् नितिन अरोरा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर अपने संक्षिप्त उदबोधन में व्यापारी नेता एवं समाजसेवी आशीष अरोरा बाॅबी ने कहा कि नवनियुक्त कार्यकारिणी से पंजाबी समाज की तमाम अपेक्षाएं जुड़ी है। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से पंजाबी समाज को समाज की मुख्यधारा से जोड़ते हुए हमें उनके उत्थान के सतत प्रयास करने हैं। इसके अलावा अपने उद्बोधन में बाॅबी ने संगठन की मजबूती पर भी बल दिया। स्वागत्कर्ताओ में पूर्व पार्षद सर्वेश बाली, देवभूमि व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आशीष अरोड़ा बाॅबी, लाजपत सेतिया, जसवीर सिंह, संजय अरोरा, सुरेश शर्मा आदि शामिल रहे। यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री/ कुमायूं प्रभारी चिम्मन लाल छाबड़ा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *