February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तरांचल दर्पण संवाददाता
रामनगर । ग्राम पीरुमदारा क्षेत्र में एक महिला को विषैले सांप ने डस लिया। उसे उपचार के लिए परिजन सरकारी अस्पताल लाए जहा चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मंगलवार की सुबह पीरुमदारा स्थित मधुबन काॅलोनी निवासी हीरा देवी अपने घर में लगी पानी की मोटर के पास सफाई कर रही थी इसी बीच मोटर के पीछे छुपे विषैले कोबरा सांप ने उन्हें डस लिया। जिसके बाद महिला के शोर मचाने पर परिजन उपचार के लिए महिला को सरकारी अस्पताल लाए। जहां महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं घटना के बाद उक्त महिला के घर में साप होने की सूचना काॅलोनी के अध्यक्ष दिनेश बिष्ट द्वारा सेव द स्नेक सोसाइटी के विक्की कश्यप को दी गई जिसके बाद विक्की कश्यप ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू बनने के बाद इस कोबरा सांप को पकड़ते हुए उसे जंगल में आजाद कर दिया। जिसके बाद घर में मौजूद परिजनों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *