August 23, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आवास विकास निवासी बुजुर्ग की आठ जून को हुई थी मौत
रूद्रपुर। आवास विकास में कोरोना पॉजिटिव एक बुजुर्ग की बीते दिनों मौत हो गयी थी। अब मृतक की पत्नी की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने से एक बार फिर हड़कम्प मच गया है। बता दें आवास विकास निवासी एक बुजुर्ग दम्पत्ति बीती एक जून को दिल्ली से लौटे थे। जिस पर दोनों को होम क्वारंटाइन किया गया था। होम क्वारंटाइन की अवधि पूरी होने से पहले 8 जून की शाम को बुजुर्ग की तबीयत अचानक बिगड़ गयी और उन्होंने रात में दम तोड़ दिया। बुजुर्ग की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच के लिए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था जो पॉजिटिव निकला। जिसके बाद शहर में हड़कम्प मच गया था। बुजुर्ग आवास विकास की जिस गली में रहते थे। एहतियात के तौर पर उसे सील कर दिया गया। साथ ही मृतक बुजुर्ग की पत्नी सहित परिवार के अन्य लोगों का भी कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। आज मृतक की पत्नी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है जिससे एक बार फिर आवास विकास सहित पूरे शहर में हड़कम्प मच गया है।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महिला के अन्य परिजनों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *