February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उद्योगपति की पुत्रवधू समेत परिवार के 17 लोगों की रिपोर्ट आई नेगेटिव

रुद्रपुर। बीते दिनों शहर के एक प्रतिष्ठित उद्योगपति की पुत्रवधू की प्राईवेट लैब में कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आने से हड़कम्प मच गया था। अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजे गये सैंपलों में उक्त महिला सहित परिवार के अन्य 17 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली है। बता दें 11 जून को शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति के घर में कोरोना की दस्तक की खबर से शहर में हड़कम्प मच गया था। उद्योगपति की पुत्रवध को सांस में तकलीफ और बुखार की शिकायत थी। जिस पर परिजनों ने प्राइवेट लैब से उनका कोरोना टेस्ट कराया था। जिसमें उनकी रिपोर्ट पाॅजिटिव निकली। जिसके बाद आनन फानन में स्वास्थ्य विभाग ने उद्योगपति के परिवार समेत 17 लोगों के सैंपल लिए थे और पुत्रवधू को जिंजर होटल में आइसोलेट कर दिया था। स्वास्थ्य विभाग ने महिला सहित 17 लोगों के सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे थे। आज वहां से आई रिपोर्ट में उद्योगपति की पुत्रवधू समेत 17 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिसके बाद परिजनों समेत शहर वालों ने राहत की सांस ली है। वहीं उद्योगपति के परिवार ने पूर्व मंे जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव बताने वाले प्राईवेट संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *