February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संदिग्ध परिस्थितियों में नवजात बच्ची की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में नवजात बच्ची की मौत
लालपुर। तीन दिन पहले पैदा हुई बच्ची की आज सुबह  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक रामेश्वरपुर निवासी काका की पत्नी पूनम ने तीन दिन पहले   लालपुर के एक निजी अस्पताल में सामान्य प्रसव से बच्ची को जन्म दिया था। प्रसव के बाद जच्चा बच्चा स्वस्थ थे जिस पर दोनों को घर भेज दिया गया। आज तड़के अचानक बच्ची की हालत बिगड़ गयी। परिजन उसे अस्पताल ले गये जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बच्ची की मौत से परिजनों में हड़कम्प मच गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में बच्ची के जन्म के बाद बच्चे को लगाये जाने वाले जरूरी इंजेक्शन नहीं लगाये गये। जबकि गर्भवती का प्रसव कराने वाली महिला चिकित्सक का कहना है कि जच्चा बच्चा को पूरा आवश्यक उपचार दिया गया है जो भी दवाईयां और इंजेक्शन दिये जाने थे वह दिये गये हैं। उन्होंने आरोपों को निराधार बताया है। इस बीच मामले की सूचना मिलने पर समाजसेवी हरविंदर सिंह चुघ ने भी अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *