Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दबंगों ने एक को तलवारों से काटकर मौत के घाट उतारा

दबंगों ने एक को तलवारों से काटकर मौत के घाट उतारा
उत्तरांचल दर्पण संवाददाता
काशीपुर। पत्नी के साथ आम के बाग की रखवाली के लिए जा रहे एक अधेड़ को दबंगों ने तलवार से काट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। केलाखेड़ा थाना क्षेत्र में देर रात घटित घटना की खबर जैसे ही पुलिस को मिली वह तत्काल मौके पर पहुंच गई। कातिलों में से चार को पुलिस ने हिरासत में लिया है जबकि एक अभी फरार बताया जा रहा है। घटना चुनावी रंजिश को लेकर घटित बताई जा रही है। इधर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे आज परिजनों के हवाले कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक भावा नगला केलाखेड़ा निवासी रंजीत सिंह 46 वर्ष पुत्र स्वर्गीय लखाराम गत गुरुवार की रात अपनी पत्नी दीपारानी के साथ बाग की रखवाली करने के लिए घर से बाग को ओर जा रहा था इसी दौरान रात लगभग 10 बजे मार्ग में यही के राजीव नेहरा पुत्र प्रेम प्रीत नेहरा रवि व मयंक पुत्र यु(वीर सिंह गुरप्रीत पुत्र जागीर सिंह सुरेंद्र उर्फ काकू पुत्र तरसेम व कुछ अन्य लोगों ने तलवार व धारदार हथियारों से लैस दंपति को घेर लिया और रंजीत पर तलवारों से ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए। मंजर देख कर उसकी पत्नी वही गश खाकर गिर पड़ी। हमलावरों ने तलवारों से रंजीत के सिर पर प्राणघातक हमला कर उसे मौत की नींद सुला दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली उसने तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए आरोपियों में से 4 को दबोच कर सलाखों के पीछे कर दिया जबकि एक अभी फरार बताया जा रहा है। इस मामले में मृतक की पत्नी दीपा रानी द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई है। जानकारों की माने तो अधेड़ की हत्या बीते पंचायत चुनाव को लेकर की गई। मृतक की चार पुत्रियां हैं। बड़ी बेटी 14 वर्ष की है। अचानक घटी घटना को लेकर मृतक परिवार में कोहराम मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *