February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देश की जनता चाहती है परिवर्तनः प्रीतम सिंह

?

गदरपुर। कांग्रेस की जन आक्रोश परिवर्तना यात्रा का गदरपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार खैर मकदम किया गया। अनाज मंडी परिसर स्थित श्री रामलीला मंच पर आयोजित परिवर्तन यात्रा में जनसैलाब उमड पडा। परिवर्तन यात्रा में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों के कारण देश एवं प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को अच्छे दिनों का झांसा देकर महज चुनावी जुमले बाजी से ज्यादा कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता मूलभूत सुविधाओं से जूझ रही है, परंतु भाजपा सरकार चैन की बंसी बजा रही है। उन्होंने कहा कि देश हो या प्रदेश भाजपा के शासनकाल में बेरोजगारी से युवा परेशान है। किसानों को अपनी फसलों का सही दाम नहीं मिल पा रहा है। वहीं उद्योग धंधे चैपट होकर रह गये हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अमित शाह की वाह-वाही के अलावा कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। जन आक्रोश परिवर्तन रैली को संबोधित करते कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार का झूठ जनता के सामने खुल चुका है और आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को हार का सेहरा पहनाकर सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के नाम से भाजपा की हालत पतली होकर रह गई है। उन्होंने कहा भाजपा ने नोटबंदी एवं जीएसटी जैसे कानून बनाकर व्यापारी वर्ग को हतोत्साहित करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से देश को क्या फायदा हुआ यह भाजपा सरकार आज तक नहीं बता सकी है। नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि भाजपा सरकार को जन सरोकारों से कोई मतलब नहीं है उन्होंने महज जुमलेबाजी करके जनता को आश्वासनों के सहारे सत्ता का लाभ लेने का दम भरा जा रहा है, जिसका जवाब आने वाले लोकसभा चुनाव में दिया जाएगा। जनाक्रोश परिवर्तन यात्रा रैली को पूर्व सांसद डा. महेंद्र सिंह पाल, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़, कांग्रेस प्रदेश महासचिव शिल्पी अरोरा, महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रीना कपूर, पूर्व काबीना मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन एवं राजेन्द्रपाल सिंह सहित तमाम वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का विशालकाय माला से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा एवं कांग्रेस ब्लॉकध्यक्ष नासिर हुसैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नगरध्यक्ष विजय सुखीजा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष बेहड, पुष्कर राज जैन, किन्नू शुक्ला, जगदीश सिंह संधू, सुशील गाबा, धर्म चंद खेड़ा, हरिचंद्र छाबड़ा, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ताहिर अली, जिलाध्यक्ष परवेज अहमद, प्रदेश प्रवक्ता सरताज अहमद, राजीव ग्रोवर, जकी उल्ला खां, मनोज गुम्बर, द्दषभ कंबोज, ब्रजेश कुमार बिल्लन, लीना संजीव झाम, सोनाली गाबा, लक्ष्मी देवी, ममता हालदार, भीम ठुकराल, धीरेंद्र रावत, मोहम्मद आलम, राजेंद्र मुुरादिया, मोहम्मद रफी, किशोर हालदार, विकास सरकार, अजय खेड़ा, विनोद भुसरी, रामविलास शाह, तारक चंद राठौड़, विकास तनेजा, वरुण कपूर, बलिहार सिंह, सिब्ते नवी, विकास सरकार, कमालुद्दीन शाह, रोहित भटट, संजय नेगी, लवली हुड़िया, अरविंद आर्या, सुनब्बर अली सलमानी, राजेश बाबा, मंगतराम बत्रा, राजीव ग्रोवर, अनिल सिंह, अजय गाबा, शाकिर अली, गुरबाज सिंह विर्क, किशोर सामंत, हिमांशु गढ़िया, गोविंद सिंह रावत, मोहित चैहान, कृष्ण लाल अनेजा, वेद भगत, हरि खेड़ा, रामभरोसे लाल, रविंद्र सिंह एवं अजय छाबडा सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *