February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तरांचल दर्पण संवाददाता
देहरादून। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ अब प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। दून मेडिकल कालेज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कोरोना संक्रमित एक आढ़ती की मौत हो गयी है। जीएमएस रोड निवासी 48 वर्षीय आढती 26 मई से दून मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती था । पिछले चार दिन से वह आइसीयू में भर्ती था। उसे शुगर, बीपी और निमोनिया था। प्रदेश में कोरोना से यह 12 वीं मौत है। मृतक आढ़ती के परिवार के अन्य छह सदस्यों को भी कोरोना संक्रमित पाए जाने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिला उपचार अभी जारी है। दून अस्पताल के डिप्टी एमएस डाॅक्टर एनएस खत्री ने बताया कि आढ़ती बीपी,शुगर व निमोनिया समेत अन्य स्वास्थ्य समस्याओ से भी पीड़ित था। शनिवार रात उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गयी। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *